फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Schools will open only with 50 percent capacity in MP, students will go only three days a week

भोपाल: अब बिना मास्क दिखाई देने पर 100 रुपये की जगह 500 रुपये तक का जुर्माना

Tue, 30 Nov 2021 09:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 09:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्कूलों को 50% विद्यार्थियों की संख्या के साथ खोलने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुसार 50% विद्यार्थी सप्ताह के पहले तीन दिन और शेष 50% विद्यार्थी अगले तीन दिन स्कूल जाएंगे। विकल्प के तौर पर ऑनलाइन क्लासेस का संचालन होता रहेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Schools will open only with 50 percent capacity in MP, students will go only three days a week
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली कोरोना की समीक्षा बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों शहरों में सख्ती भी बढ़ाई जा रही है। भोपाल में अब बिना मास्क दिखाई देने पर 100 रुपये की जगह 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वैक्सीन के दोनों डोज लगे बिना कर्मचारी मिलने पर व्यावसायिक संस्थान पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन नहीं किया जाएगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यह आदेश मंगलवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी किए हैं। शादी समारोह और अन्य आयोजन को लेकर भी नए आदेश जारी किए हैं। खबरों के मुताबिक, इंदौर में भी दोनों डोज नहीं लगने पर दो दिन में 27 शो-रूम और दुकानें सील कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


इससे पहले कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास पर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगानी है, लेकिन संक्रमण रोकने के सभी आवश्यक नियमों और सावधानियों का पालन करना है। सीएम 1 दिसंबर को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। अन्य देशों की उड़ानों से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट करवाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आइसोलेशन में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्कूलों को 50% विद्यार्थियों की संख्या के साथ खोलने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुसार 50% विद्यार्थी सप्ताह के पहले तीन दिन और शेष 50% विद्यार्थी अगले तीन दिन स्कूल जाएंगे। विकल्प के तौर पर ऑनलाइन क्लासेस का संचालन होता रहेगा।


अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद सीएम ने यह बैठक बुलाई थी  जिसमें मप्र में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। पूर्व में सरकार ने सौ प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही स्कूल खुलेंगे। बच्चे अब तीन दिन ही स्कूल में पढ़ने जाएंगे। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगी। पालकों के लिहाज से यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब पालक चाहेंगे तभी बच्चे स्कूल जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे देशों से भारत आने वाले यात्रियोंको भारत सरकार के सर्विलांस नियमों का पालन करना जरूरी है। कोई संदिग्ध यात्री मिलता है तो उसे आइसोलेशन में रखा जाएगा। अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट को भी चलाकर देखा जाएगा कि कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही है। प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। मप्र की बात करें  तो पिछले 50 दिन में 506 कोरोना मरीज मिले हैं। 5 की मौत हुई है। इंदौर-भोपाल में लगातार केस बढ़ रहे हैं। सीएम ने बैठक में इंदौर-भोपाल की स्थिति पर चिंता जताई है।

समारोह पर कोई प्रतिबंध नहीं
फिलहाल शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से विवाह समारोह की रौनक फीकी हुई थी जो अब लौटने लगी है लेकिन इस बीच कोरोना के खतरे ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही निर्देश दिए थे कि विवाह समारोह या सामाजिक कार्यक्रमों में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रविवार की बैठक में भी किसी तरह का प्रतिबंध लगाए जाने की बात नहीं हुई। हालांकि सरकार ने अपील जरूर की है कि कार्यक्रमों में कोरोना के नियमों का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग रखें। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed