फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal's Jamboree Maidan ready: Seating arrangement for 1 lakh people, 8 big screens, cooler and fan facility to save heat

भोपाल का जंबूरी मैदान तैयार: 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था, 8 बड़ी स्क्रीन, गर्मी से बचाने कूलर और पंखे की सुविधा

Fri, 22 Apr 2022 09:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Apr 2022 09:56 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भोपाल का जंबूरी मैदान तैयार है। शुक्रवार को अमित शाह भोपाल में वन समितियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Bhopal's Jamboree Maidan ready: Seating arrangement for 1 lakh people, 8 big screens, cooler and fan facility to save heat
जंबूरी मैदान वन समितियों के सम्मेलन के लिए तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भोपाल का जंबूरी मैदान तैयार है। यहां पर वन समितियों के सम्मेलन में शाह भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम के लिए तैयार मंच पर तेंदू पत्तों की आकृति से फूल बनाया गया है। जिस पर कार्यक्रम का नाम लिखा है। वहीं एक पत्ती पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का फोटो लगा है। दूसरे पत्ते पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन मंत्री विजय शाह की फोटो लगाई है। इसके दोनों ओर स्क्रीन लगाई गई है। जंबूरी मैदान में कराब 1 लाख  लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। वहीं, गर्मी से बचाने के लिए कूलर और पंखे लगाए गए हैं। वीआईपी के लिए एसी रूम भी बनाएं गए हैं। आमंत्रित लोग कार्यक्रम को ठीक से देख और सुन सकें इसके लिए 8 बड़ी और कई छोटी स्क्रीन लगाई गई हैं। आदिवासी समाज से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी भी दिखाई जाएंगी। गृहमंत्री की सुरक्षा में 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन

 
मोदी-शाह और सीएम समेत पांच कटआउट
जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल पर मंच के अगल-बगल और सामने की तरफ पांच बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वन मंत्री विजय शाह और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के हैं। इसके अलावा एमपी नगर से जंबूरी मैदान की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर पीएम, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कटआउट लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अमित शाह का शुक्रवार का कार्यक्रम
सुबह- 10.30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचेंगे
सुबह – 11 बजे सीएपीटी में अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उदघाटन करेंगे।
दोपहर- 1.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर भोज करेंगे।
दोपहर- 2.30 बजे जंबूरी मैदान में वन समतियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
शाम – 4.35 बजे शिवाजी नगर से रोड शो करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम- 6.45 बजे केंद्रीय गृहमंत्री  भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed