फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Rahatgarh will be included in the main tourist destinations of the state, Govind Singh Rajput reprimanded the officials for the slow pace of development works.

भोपाल: राहतगढ़ को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करेंगे, गोविंद सिंह राजपूत ने विकास कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Sat, 22 Jan 2022 12:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वाटरफॉल राहतगढ़ बस स्टैंड तथा बीना परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इसमें विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
Bhopal: Rahatgarh will be included in the main tourist destinations of the state, Govind Singh Rajput reprimanded the officials for the slow pace of development works.
Bhopal: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों के निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वाटरफॉल राहतगढ़ बस स्टैंड तथा बीना परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इसमें विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


मंत्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ का वाटरफॉल जल्द ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा, इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं है। 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत हो चुकी है और भी जो पैसों संबंधी आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, साथ ही बनेनी घाट के सौंदर्यकरण के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य जल्द से पूर्ण होना चाहिए। अधिकारियों से राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि राहतगढ़ क्षेत्र के बस स्टैंड, वाटरफॉल और बनेनीघाट पर चल रहे सौंदर्यकरण तथा विकास कार्यों में गति लाई जाए और जल्द से यह कार्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन


बैठक मंत्री जी ने कहा कि बीना परियोजना के तहत कुछ गांव डूब में आ रहे हैं। विस्थापन में जिन लोगों की जमीन और घर डूब में आए हैं उन्हें शासन द्वारा अलग से मकान और सर्व सुविधा युक्त कॉलोनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण खराब हुई किसानों की फसलों का जल्दी सर्वे कर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाए ताकि हमारे किसान भाइयों तक जल्द से जल्द राहत राशि पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामित्व योजना के कार्य के लिए जिले में दो ड्रोन उपलब्ध हैं, जिनसे पूरे जिले में कार्य चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने जिले में एक और अतिरिक्त ड्रोन की मांग करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द स्वामित्व योजना के तहत जिले का सर्वे कराए ताकि लोगों को उनकी जमीन मकान का अधिकार पत्र मिल सके। इसमें जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा, काम में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त ड्रोन जल्द ही जिले के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने चीफ सेक्रेटरी से बात की है।


बैठक में राजपूत ने सुरखी की विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची जमा करें ताकि हर परिवार के लिए पक्का घर मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजपा वरिष्ठ नेता हीरा सिंह राजपूत, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल सहित पर्यटन विभाग, आरईएस, नगर परिषद, नगर पालिका तथा वन विभाग के अधिकारी, इंजीनियर सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed