फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Houses and shops built on drains in Bhopal will be removed, the minister gave instructions

Bhopal News: मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भोपाल में नालों पर कब्जा कर बने घर-दुकान हटाने के निर्देश दिए

Wed, 24 Aug 2022 09:53 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Aug 2022 09:53 AM IST
सार

भोपाल प्रभारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने मंगलवार को बारिश के बाद के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने जनता के लिए स्वच्छ पेयजल, जलभराव वाले इलाकों में साफ-सफाई का अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Bhopal News: Houses and shops built on drains in Bhopal will be removed, the minister gave instructions
मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल प्रभारी और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को शहर में बारिश के बाद बने हालात को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में नालों के ऊपर और उसके आसपास अवैध रूप से बने दुकान और मकान को सख्ती से हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ समीक्षा बैठक में   कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने निर्देश दिए कि ऐशबाग, नेहरू नगर आदि स्थानों पर गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए गए पुराने मकानों को दोबारा तोड़कर बनाया जाए। मंत्री ने कहा कि यह मकान जर्जर हो गए है। इन पुराने मकानें के गिरने और उससे जनहानि की संभावना रहती है। उन्होंने नए मकानों का निर्माण कर कब्जाधारकों को देने का प्रस्ताव   बनाया जाए।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे कई इलाकों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों को शुद्ध पेयजल जनता को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही बारिश से जलजमाव वाले इलाकों में साफ-सफाई को लेकर अभियान चलाने को कहा। इस पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंत्री को बताया कि अधिकारी जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed