फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: CMO working in a dilapidated building in Bhopal, wrote a letter to the commissioner, demanding sh

Bhopal News: जर्जर भवन में काम कर रहे भोपाल सीएमएचओ, कमिश्नर को लिखा पत्र, नए भवन में शिफ्टिंग की मांग

Wed, 15 Oct 2025 07:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 15 Oct 2025 07:15 PM IST
सार

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने स्वास्थ्य विभाग के पुराने और जर्जर भवन को लेकर आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में भवन की खस्ताहाली को चिन्हित करते हुए तत्काल नए भवन में शिफ्टिंग की मांग की गई है।

विज्ञापन
Bhopal News: CMO working in a dilapidated building in Bhopal, wrote a letter to the commissioner, demanding sh
सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कई सरकारी भवनों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के पुराने और जर्जर भवन को लेकर आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में भवन की खस्ताहाली को चिन्हित करते हुए तत्काल नए भवन में शिफ्टिंग की मांग की गई है।CMHO ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान भवन की स्थिति बेहद दयनीय और असुरक्षित है। दीवारों में गहरी दरारें, छत से झड़ता प्लास्टर और हर ओर फैली सीलन से दफ्तर का वातावरण न सिर्फ असुविधाजनक बल्कि जानलेवा भी बनता जा रहा है। इस भवन में फिलहाल जिला स्वास्थ्य अधिकारी शाखा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, आईडीएसपी, एनसीडी, कोविड, स्वास्थ्य कार्यक्रम, और अन्य विभाग संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


हालिया हादसों ने चिंता बढ़ाई
सरकारी भवनों की खस्ताहाली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पहले पीएम एक्सीलेंस हमीदिया कॉलेज का एक हिस्सा टूटकर तालाब में गिर गया था, जिससे शिक्षा विभाग के भवनों की स्थिति पर भी सवाल खड़े हुए थे। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से आया यह पत्र सरकार के लिए एक चेतावनी जैसा है कि विभागीय ढांचे को सुरक्षित करना अब जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किसानों के साथ जीतू पटवारी पहुंचे शिवराज के बंगले, पुलिस ने रोका तो पीसीसी से पैदल गए पटवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नया भवन तैयार, पर अस्थायी उपयोग में
CMHO कार्यालय के लिए जेपी अस्पताल परिसर में एक नया भवन पहले ही तैयार किया जा चुका है। लेकिन इसी दौरान सतपुड़ा भवन के उस हिस्से में आग लग गई, जहां से पहले स्वास्थ्य संचालनालय संचालित होता था। इस कारण, जेपी अस्पताल परिसर में बने नए भवन में फिलहाल संचालनालय को अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। अब सतपुड़ा भवन के प्रभावित हिस्से का रेनोवेशन कार्य शुरू हो चुका है। जैसे ही संचालनालय सतपुड़ा भवन में लौटेगा, नया भवन CMHO कार्यालय को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें-सनातनी दिवाली मनाने की मुहिम तेज, हिंदुओं से ही खरीदारी की अपील, पोस्टर लेकर पहुंचे हिंदू संगठन

एक छत के नीचे होंगे सभी स्वास्थ्य विभाग
पत्र में यह भी उल्लेख है कि यदि नया भवन शीघ्र उपलब्ध कराया जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की सभी शाखाएं एक ही परिसर में समाहित हो सकेंगी। इससे जहां कर्मचारियों को सुरक्षित और बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, वहीं जनसामान्य को भी स्वास्थ्य सेवाएं अधिक व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed