फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Breast reduction surgery in AIIMS relieves woman from back and shoulder pain

Bhopal News: एम्स में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी से महिला को पीठ और कंधे के दर्द से मिली निजात

Sat, 27 Aug 2022 08:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

भोपाल AIIMS में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी से एक महिला को पीठ और कंधे में दर्द की समस्या से निजात मिल गई। महिला 5 साल से ज्यादा समय से परेशान थी।

विज्ञापन
Bhopal News: Breast reduction surgery in AIIMS relieves woman from back and shoulder pain
भोपाल एम्स - फोटो : social media

विस्तार

भोपाल एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने 41 वर्षीय महिला की ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की। सर्जरी के बाद उसके पीठ और कंधे का दर्द पूर्णतः समाप्त हो गया है। सर्जरी के दौरान करीब दो किलो वजन से ज्यादा का ब्रेस्ट टिशू निकाला गया। महिलाओं में हार्मोंस में बदलाव, आनुवांसिक समस्या, ओवर वेट समेत अन्य कारणों से ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है। इसके चलते दूसरी परेशानी बढ़ जाती है। इस सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. मनाल मोहम्मद खान, डॉ. गौरव चतुर्वेदी और डॉ. वेदप्रकाश चेरुवु तथा निश्चेतना विभाग से डॉ. वैशाली वैंडेस्कर व डॉ. हरीश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

  
यह है ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी
जिन महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार काफी बड़ा हो जाता है, उन महिलाओं को ब्रेस्ट के भार के कारण गर्दन, कंधे और पीठ की जकड़न या दर्द की शिकायत रहने लगती हैं, जिसे ये महिलाएं अक्सर नजर अंदाज करती रहती हैं। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी से ब्रेस्ट का कुछ भाग निकाल लिया जाता है। इससे ब्रेस्ट का आकार छोटा हो जाता है और पीठ व कंधे पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार खत्म हो जाता हैं, साथ ही ब्रेस्ट को नया आकार भी दिया जाता है। जिससे मरीज के इन हिस्सों के दर्द काफी राहत मिलती है। सर्जरी के बाद मरीजों की दो से तीन में छुट्टी हो जाती हैं ।
विज्ञापन

 
सर्जरी में होने वाला खर्च - यह सर्जरी छोटे शहरों में उपलब्ध नहीं है। निजी अस्पतालों में सर्जरी के लिए करीब 3 से 4 लाख रुपए तक का खर्च आता है। जबकि भोपाल एम्स में यह सर्जरी 10 से 15 हजार रुपए में हो जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स भोपाल में यह सुविधा- एम्स भोपाल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे- लायपोसक्शन, ब्रेस्ट इन्हेंसमेंट सर्जरी, राइनोप्लास्टी, फेट ग्राफ्टिंग इत्यादि नियमित रूप से की जा रही हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed