फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Bhopal's crook Mukhtar Malik died in Jhalawar, Rajasthan, was injured in gang war

Bhopal News: भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान के झालावाड़ में मौत, गैंगवार में हुआ था घायल

Fri, 03 Jun 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 01:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत हो गई। मुख्तार पर भोपाल में करीब 58 मामले दर्ज हैं। कोहेफिजा में फायरिंग को लेकर भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 मई को जमीन विवाद के चलते फायरिंग हुई थी। 

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal's crook Mukhtar Malik died in Jhalawar, Rajasthan, was injured in gang war
मुख्तार मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत हो गई। झालावाड़ की एसपी मोनिका सेन ने पुष्टि की है कि मुख्तार की मौत इलाज के दौरान हुई है। मुख्तार पर भोपाल में करीब 58 मामले दर्ज हैं। कोहेफिजा में फायरिंग को लेकर भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 मई को जमीन विवाद के चलते फायरिंग हुई थी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ में दो गैंग में गैंगवार हुई थी। इसमें मुख्तार गंभीर रूप से घायल हुआ था। राजस्थान पुलिस ने बताया कि भोपाल के ठेकेदार मुख्तार मालिक, उसके साथी विक्की उर्फ वाहिद समेत नाव में करीब 11 लोग सवार थे। तब बंटी गुर्जर के गैंग ने मुख्तार ग्रुप पर फायरिंग कर दी। हमले में कमल किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह ग्राम कासलाखेड़ी, पाटन में ग्रामीणों को मुख्तार घायल अवस्था में मिला था। 
विज्ञापन

 
राजस्थान में लिया था ठेका
मुख्तार मलिक ने राजस्थान के भीमसागर बांध में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया था। मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी गांव के कुछ मछुआरों से उसका विवाद हुआ। इसी बात को लेकर फायरिंग हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला। नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed