फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News Bhopal police caught usurper auditor posted in Accountant General's office

Bhopal News: भोपाल पुलिस ने सूदखोर ऑडिटर को दबोचा, गरीबों को 10 हजार देकर ब्याज के बदले वसूलता था लाखों रुपए

Wed, 12 Oct 2022 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Oct 2022 08:52 PM IST
सार

भोपाल में महालेखाकार में काम करने वाला शासकीय कर्मचारी 10 से 20 प्रतिशत से ब्याज से पैसा देकर गरीब मजदूरों की जरूरतों का फायदा उठाकर वसूली कर रहा था। खाली चैक में बढ़ी रकम भरकर 10 हजार रुपए देकर 25 हजार रुपए वसूल करता था। ऐशबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
Bhopal News Bhopal police caught usurper auditor posted in Accountant General's office
पुलिस उपायुक्त जोन-01 साईंकृष्णा थोटा जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के ऐशबाग थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशों पर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने आरोपी ऑडिटर कमल किशोर मीणा के विरूद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दीन दयाल विश्वकर्मा पिता पन्ना लाल विश्वकर्मा निवासी भीम नगर शिव मंदिर अरेरा हिल्स ने आवेदन दिया था। इसमें बताया कि आरोपी कमल किशोर मीणा निवासी ओल्ड सुभाष नगर से 2021 में 10 हजार रुपए 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे और सिक्योरिटी के तौर पर एसबीआई बैक का एक ब्लैक चेक दिया था। आवेदक ने बताया कि उनके साथ ही जयपाल सिंह, उनकी बेटी नंदनी उईके, नारायण यादव, पप्पू धुर्वे, हेमंत कुमार, चंद्रेश, नंदराम ने भी कमल मीणा से अलग-अगल दिन ब्याज से पैसे लिए थे। 
विज्ञापन

 
दीन दयाल ने बताया कि उसने 6 महीने तक 10 प्रतिशत के हिसाब से 6 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद कमल किशोर मीणा 20 प्रतिशत ब्याज से पैसा मांगने लगा। पीड़ित ने बताया कि वह 2 लाख 40 हजार रुपए दे चुका है। इसके बावजूद उससे 10 हजार रुपए और दो महीने का ब्याज एक साथ मांग रहा है। वहीं, नहीं देने पर धमकी दी कि खाली चेक बाउंस पर लगा दूंगा। पीड़ित के पैसे देने में असमर्थता बताने पर उसे एनकाउंटर करके जान से मारने की धमकी दी। जिसके प्रमाण उसने पुलिस को दिए। इसके बाद खाली चेक पर 2 लाख 25 हजार रुपए भर कर चैक बाउंस करने का नोटिस भेजा गया। आरोपी गरीब लोगों की जरूरत का फायदा उठाकर 10 हजार रुपए देकर लाखों रुपए वसूल कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी कमल किशोर मीणा को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 खाली/ भरे चैक, लगभग 20 रसिदिया टिकट लगाकर हस्ताक्षर लिए हुए कोरे कागज, जो फर्जी एग्रीमेंट बनवाने लिए गए थे। अलग-अलग अकाउंट के 9 एटीएम कार्ड और पांच मोबाइल सिम और 10 पासबुक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed