फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News Another driver Sanu also died in Bhopal Petroleum Depot accident

Bhopal News: भोपाल पेट्रोलियम डिपो हादसे में दूसरे ड्राइवर शानू की भी मौत, अब तक दो की जान गई

Tue, 25 Oct 2022 11:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Oct 2022 11:19 AM IST
सार

21 अक्टूबर को हुए ट्रैंकर में ब्लास्ट में एक अन्य ड्राइवर शानू की भी मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले सलमान की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Bhopal News Another driver Sanu also died in Bhopal Petroleum Depot accident
भोपाल डिपो हादसे में दूसरे ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के डिपो में 21 अक्टूबर को हुए ट्रैंकर में ब्लास्ट में एक अन्य ड्राइवर शानू की भी मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले सलमान की मौत हुई थी। इस घटना में 7 लोग झुलस गए थे। जिनका चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी अस्पताल में 5 घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
डिपो के हादसे की जांच के लिए पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है। इसके भारत पेट्रोलियम कॉरपारेशन मुंबई हेडक्वार्टर की भी टीम भोपाल आई है। बता दें बकानिया स्थित डिपो में टैंकर में रिफिलिंग करते समय आग लग गई थी, जिसकी चपमेट में सात से ज्यादा लोग आ गई थी।
विज्ञापन

 
घटना के बाद घायलों को तुरंत चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 7 कर्मचारी 30 वर्षीय सलमान, 35 वर्षीय सानू, 37 वर्षीय विनोद, 40 वर्षीय राजा मिंया, 18 वर्षीय शिरक, 28 वर्षीय छोटेलाल, और 30 वर्षीय अंतराम घायल हुए थे। इनमें से सलमान और शानू की मौत हो चुकी है। एक अन्य की हालत गंभीर बनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में घायलों के परिजनों ने प्रशासन और कंपनी के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि घटना के बाद से ना तो प्रशासन ना ही कंपनी की तरफ से कोई अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है। घायलों को भी अस्पताल वह अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed