फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: 11-year-old girl molested in Bhopal, police arrested accused auto driver

Crime News: भोपाल में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Sep 2022 07:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल बस के ड्राइवर के साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। अब एक 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपी में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal News: 11-year-old girl molested in Bhopal, police arrested accused auto driver
भोपाल में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला शांत नहीं हुआ कि 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने 11 साल की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि रातीबढ़ पुलिस के मुताबिक, घटना राजा ढाबे के पास आईईएस चौराहे के पास की है। बच्ची ने बताया, वह पिछले चार पांच दिन से उसकी छोटी बहन को स्कूल लेने जाती थी। उसको एक ऑटो में दो लड़के पीछे करते थे। शुक्रवार को उन्होंने लड़की को बात करने के बहाने रोक लिया और हाथ पकड़कर ऑटो में बैठाने लगे। तभी रास्ते से गुजर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद बच्ची ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। फिर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। एक आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी देवेंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed