{"_id":"62a6e5c1de8732250641ac24","slug":"bhopal-narottam-mishra-said-that-nsa-action-will-be-taken-against-the-accused-badshah-baig-the-woman-had-a-blade-on-her-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नरोत्तम मिश्रा बोले- आरोपी बादशाह बेग पर NSA की कार्रवाई होगी, महिला के चेहरे पर मारी थी ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नरोत्तम मिश्रा बोले- आरोपी बादशाह बेग पर NSA की कार्रवाई होगी, महिला के चेहरे पर मारी थी ब्लेड
Mon, 13 Jun 2022 01:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:14 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिवाजी नगर की सीमा सोलंकी पर हमले के मामले पर बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में अश्लील कमेंट करने का विरोध करने पर महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने वाले आरोपी बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि शिवाजी नगर की सीमा सोलंकी पर हमले के मामले पर बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर दिया है। जोकि अपराधियों के प्रकरण की जल्द से जल्द विवेचना करेगी।अपराधियों को सख्त से सख्त सजा जल्द से जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें 9 जून की रात तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी नामक महिला पर अश्लील कमेंट किए थे। जिस पर आरोपियों ने महिला के चेहरे पर पेपर कटिंग के कटर यानी ब्लेड से हमला कर दिया था। जिससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए थे। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में अधिकारियों को तलब किया था और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने महिला के घर जाकर मुलाकात की थी और 1 लाख रुपये राशि भी सौंपी थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई भी की।