{"_id":"5fcb28f901392f50f8050edf","slug":"bhopal-mp-husband-created-social-distancing-when-wife-reached-court-husband-had-to-provide-proof-of-masculinity-by-conducting-medical-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर से पति ने की सोशल डिस्टेंसिंग तो कोर्ट पहुंची पत्नी, देना पड़ गया मर्दानगी का सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के डर से पति ने की सोशल डिस्टेंसिंग तो कोर्ट पहुंची पत्नी, देना पड़ गया मर्दानगी का सबूत
Sat, 05 Dec 2020 12:01 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के डर से पति ने की सोशल डिस्टेंसिंग तो कोर्ट पहुंची पत्नी
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कोरोना काल में शादी के बंधन में बंधे एक युवक ने पत्नी से ही 'सामाजिक दूरी' बना ली। ऐसे में पत्नी फैमिली कोर्ट पहुंच गई और तलाक की मांग करने लगी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पत्नी ने अपना शक जाहिर किया। इसके बाद पति को अपनी मर्दानगी का सबूत देना पड़ा, जिसके बाद पूरा मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान 29 जून को भोपाल निवासी एक युवक की शादी हुई थी। उस दौरान उसकी ससुराल के कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते उसके मन में कोरोना के प्रति डर बैठ गया और उसने अपनी पत्नी से भी 'सामाजिक दूरी' बना ली। यहां तक कि उसने शादी के बाद अपने दांपत्य दायित्वों का निर्वाह तक नहीं किया। इससे पत्नी बुरी तरह भड़क गई और मायके चली गई।
विज्ञापन
पत्नी ने लगाया यह आरोप
बताया जा रहा है कि मायके जाने के करीब 5 महीने बाद 2 दिसंबर को पत्नी ने भोपाल फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। उसने कहा कि मेरे पति फोन पर अच्छी-अच्छी बातें करते हैं, लेकिन कभी उसके पास नहीं आते। इसे लेकर पति-पत्नी में कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन समाधान नहीं निकला। ऐसे में फैमिली कोर्ट में दोनों की काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन
