फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal Mayor Election: कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल बोलीं- भाजपाइयों की आदत है शोर मचाना, जीते तो टैक्स आधा

Fri, 17 Jun 2022 02:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने दावा किया कि जीती तो संपत्ति कर समेत सभी टैक्स 50% घटाएंगे। 

विज्ञापन
BHOPAL MAYOR ELECTION: Why Congress candidate Vibha Patel said that BJP leaders have a habit of making noise
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने दावा किया कि जीती तो संपत्ति कर समेत सभी टैक्स को 50 प्रतिशत तक घटाया जाएगा। भाजपा की प्रत्याशी मालती राय पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आदत है शोर मचाना। हम चुपचाप अपना काम करेंगे। लोगों के साथ मिलकर भोपाल को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे, यह ही हमारा सपना है। विभा पटेल के पास भोपाल को लेकर क्या रोडमैप है? वह जीतने पर क्या करना चाहेंगी? इन सभी विषयों पर अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की। पढ़िए उनसे की गई बातचीत के प्रमुख अंश-


अमर उजालाः बीजेपी प्रत्याशी मालती राय को आप कितनी बड़ी चुनौती मानती है?
विभा पटेलः
महापौर का चुनाव हमारे यहां बड़ा चुनाव है। लगभग 20 लाख से अधिक वोटर है। मेरा मानना है कि महापौर, पार्षद या लोकसभा चुनाव, कोई भी आसान नहीं होता। हमें मेहनत करनी होती है। मैं हर वार्ड में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता के भरोसे चुनाव लड़ रही हूं। 





अमर उजालाः मालती राय का नाम घोषित होन के साथ ही संगठन एक्टिव हो गया, विभा पटेल के साथ ऐसा नहीं दिख रहा?  
विभा पटेलः ऐसा नहीं है। बीजेपी नेताओं की आदत है कि वह शोर बहुत अच्छा मचाते हैं। दिखावा करना उनकी प्रकृति है। हमारा प्रयास है कि हमारे पार्षद प्रत्याशी के नाम घोषित हो जाए। इसके बाद समन्वित तरीके से चुनाव लड़ेंगे। 
BHOPAL MAYOR ELECTION: Why Congress candidate Vibha Patel said that BJP leaders have a habit of making noise
विभा पटेल ने भोपाल नगर निगम के वार्ड-55 के गायत्री विहार फेस-3 बागमुगलिया में रहवासियों से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजालाः भोपाल में 10 साल से भाजपा का महापौर है, ऐसे में किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगी?
विभा पटेलः भले ही 10 साल से बीजेपी की सरकार हो, लेकिन आज की परिस्थिति यह है कि नर्मदा का जल कॉलोनियों में हर जगह पहुंचा नहीं है। बल्क कनेक्शन के बोझ से कॉलोनीवासी परेशान हैं। शहर की सड़कें टूटी हुई और खराब है। स्मार्ट सिटी का लोकसभा चुनाव के समय वादा किया गया था, लेकिन आज सिटी तो नहीं मोहल्ले जरूर स्मार्ट बनाने का प्रयास दिखता है। 
स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता पर टैक्सों का बोझ डाला गया है। हमारा प्रयास होगा कि हम संपत्ति कर और जल कर दोनों का ही युक्तयुक्तिकरण करके आधा करने का प्रयास करेंगे। हम टैक्स का बोझ जनता से कम करने का प्रयास करेंगे। 

अमर उजालाः भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं हो पा रहा है? 
विभा पटेलः भोपाल में मास्टर प्लान कांग्रेस पार्टी ने प्रस्तुत कर दिया था, लेकिन आज तक उस पर कुछ काम नहीं हुआ है। हम उसे लागू करने के लिए सरकार से बात करेंगे। बहुत सारे मुद्दे हैं। सीवर की समस्याएं हैं। चाहे पुराना भोपाल हो या नया भोपाल, इन समस्याओं से त्रस्त है। मेरा मानना है कि जनता को इन मुद्दों का निराकरण करके राहत देनी होगी। 
BHOPAL MAYOR ELECTION: Why Congress candidate Vibha Patel said that BJP leaders have a habit of making noise
वार्ड-56 बरखेड़ा पठानी में निवासरत माताओं-बहनों ने विभा पटेल का स्वागत किया गया। साथ ही कॉलोनी की समस्याओं से कांग्रेस प्रत्याशी को अवगत कराया। - फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजालाः 1999 से 2004 के बीच आप महापौर रही हैं। इस दौरान आपकी किन उपलब्धियों को आधार बनाकर आप जनता के बीच जाना चाहेंगी? 
विभा पटेलः किसी भी योजना के क्रियान्वयन में समय लगता है। उस समय हमने ट्रैफिक सर्वे कराया था। बैरागढ़ आवर्धन योजना लागू की थी, जिससे कुछ हद तक हमने वहां की पेयजल समस्या का निराकरण किया था। नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए भी एक आउटलाइन प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके लिए मैंने पदयात्रा की थी। स्कूलों में कमरे बनाएं, बालिकाओं के लिए शौचालय बनाएं। उस समय मार्केट में पब्लिक टॉयलेट नहीं थे। हमने चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट जैसे व्यस्त इलाकों में पब्लिक टॉयलेट का शुभारंभ कराया। हमने प्रापॅर्टी टैक्स का कम्प्यूटराइजेशन कराया। 

अमर उजाला- महापौर बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे? 
विभा पटेलः जनता का आशीर्वाद मिलता है तो बहुत से काम करना है। अभी छोटे-छोटी समस्याओं को लेकर जनता इधर-उधर भटकती है। हम जनता की छोटी-मोटी समस्याओं का समयबद्ध  निराकरण के लिए महापौर हेल्पलाइन शुरू करेंगे। 

अमर उजालाः इंदौर स्वच्छता में नंबर एक है। कई क्षेत्रों में आगे है। भोपाल पीछे है। आपको क्या लगता है कहां कमी है? 
विभा पटेलः देखिए कोई भी काम करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। नगर निगम का अमला हर काम करने में सक्षम है। जो किसी भी काम को कम समय और किसी भी इकाई से पहले कर सकता है। बस जरूरत इच्छाशक्ति और प्लानिंग की है। हम यह करके दिखाएंगे। 

अमर उजालाः भोपाल की जनता विभा पटेल को क्यों चुने? 
विभा पटेल: कोई भी मतदाता अपने जनप्रतिनिधि को चुनता है तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि काम करने की इच्छाशक्ति किसमें है। उसकी सोच कितनी व्यवहारिक है। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी ऐसी बात नहीं कहीं जो मैं कर न सकूं। जो मैंने कहा वह करके दिखाया। मेरा यह मानना है कि जनता ईमानदार जनप्रतिनिधियों को पंसद करती है। मेरे प्रयासों में भोपाल के विकास के लिए कभी कोई कमी नहीं रहेगी। भोपाल की तुलना देश की अन्य राजधानियों से कर सके, ऐसी राजधानी बनाना हमारा कर्तव्य है। मैं भोपालवासियों से कहना चाहती हूं कि आइए हम सब मिलकर बनाए स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भोपाल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed