फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agneepath Protest: अग्निपथ का इंदौर में विरोध, युवाओं ने रोकी ट्रेन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Fri, 17 Jun 2022 10:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 10:44 AM IST
सार

Agneepath Protest: अग्निपथ का इंदौर में विरोध, युवाओं ने रोकी ट्रेन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

विज्ञापन
Agneepath Protest: Agneepath protested in Indore, youth stopped train, police used force
इंदौर में अग्निपथ योजना का विरोध। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध इंदौर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह यहां सैकड़ों युवा रेलवे स्टेशन पहुंचे और विरोध किया। सभी सेना भर्ती में शामिल होने पहुँचे थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली तो उग्र छात्र लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन पहुँच गए और हंगामा किया। जाम लगाकर पुणे से इंदौर आने वाली ट्रेन रोक दी। इंदौर से उज्जैन जाने वाली मेमू ट्रेन निरस्त की गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया। आसपास के थानों का फोर्स बुलाया गया।
Agneepath Protest: Agneepath protested in Indore, youth stopped train, police used force
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक अग्निपथ परीक्षा भर्ती को लेकर भागीरथपुरा रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में अनेक थानों का फ़ोर्स भेजा गया।। हंगामा कर रहे युवाओं ने ट्रेनों पर पथराव किया। 
Agneepath Protest: Agneepath protested in Indore, youth stopped train, police used force
मोर्चा संभालते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार भारी संख्या में छात्र भागीरथपुरा रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गए थे। इन छात्रों की योजना ट्रेन को इसी ट्रैक पर रोकने की थी। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुंची। भारी संख्या में आस-पास के थानों का पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचाया गया। इस दौरान पथराव की भी सूचना मिली। बताया गया कि उग्र युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया। कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed