फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Mahamandaleshwar Awadheshanand Giri Maharaj told Shivraj the future of the country

भोपाल: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने शिवराज को बताया देश का भविष्य

Tue, 03 May 2022 11:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 May 2022 11:50 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश का भविष्य बताया। वह मंगलवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Bhopal: Mahamandaleshwar Awadheshanand Giri Maharaj told Shivraj the future of the country
महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश का भविष्य बताया। वह मंगलवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

 
अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री की संवेदशीलता से परिचित है। वह सभी के कल्याण के बारे में सोचते और काम करते है। उन्होंने कहा कि वह भारत का भविष्य है। वह प्रदेश ही नहीं देश में लोकप्रिय है। न्होंने कहा कि शिवराज ने मध्य प्रदेश की बीमारू राज्य की छवि बदली। अवधेशानंद गिरी महाराज ने सभी को भगवान परशुराम से दान देना सीखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती को दान दिया। इससे बड़ा दानी कोई हो सकता है। 
विज्ञापन


अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सबके साथ चलने में ही सबकी भलाई और उन्नति है। सभी जातियां समान और महान है। गुफा मंदिर पर भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टाधातु की प्रतिमा का अनावरण किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया कि भगवान परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जएगा। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को जल्द निर्देश दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिरों के पास की जमीन ना नीलाम हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। ऐसी जमीनों के अधिकार पुजारियों को दिया जाएगा। वहीं, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए है। संस्कृत शिक्षकों को आगे भी रखा जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि कर्मकांडी ब्राह्मण छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed