फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Local Body Election: For Bhopal Municipal Corporation, BJP has made many announcements in its resolution letter

Bhopal Local Body Election: भोपाल नगर निगम के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र में की कई घोषणाएं

Mon, 04 Jul 2022 01:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Jul 2022 01:41 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के नगर निगम के लिए सोमवार को बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कई घोषणाएं की गई है। बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार कॉलोनियों में बल्क नल कनेक्शन के स्थान पर व्यक्तिगत नल कनेक्शन दिया जाएगा। हाईराइज बिल्डिंग को छोड़कर। जाने और क्या क्या घोषणाएं की।

विज्ञापन
Bhopal Local Body Election: For Bhopal Municipal Corporation, BJP has made many announcements in its resolution letter
बीजेपी ने भोपाल नगर निगम का संकल्प पत्र जारी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के नगर निगम के लिए सोमवार को बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कई घोषणाएं की गई है। बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार कॉलोनियों में बल्क नल कनेक्शन के स्थान पर व्यक्तिगत नल कनेक्शन दिया जाएगा। हाईराइज बिल्डिंग को छोड़कर। जाने और क्या क्या घोषणाएं की।
विज्ञापन

 
बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार भोपाल में राजा भोज संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।रानी कमलापति महल का पुरातत्व विभाग के सहयोग से कायाकल्प किया जाएगा और प्रतिवर्ष रानी पति महोत्सव मनाया जाएगा। भोपाल गौ-विश्राम घाट तथा गौशालाओं का निर्माण   किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे तालाब से खटलापुर तक स्टील केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। निजी कालोनियों में बल्क नल कनेक्शन के स्थान पर व्यक्तिगत नल कनेक्शन (हाई राइज बिल्डिंग छोड़कर) प्रदान किया जायेगा। शहर में लीकेज के कारण पानी की बर्बादी न हो, इस दृष्टि से स्काडा के जरिए लीकेज रोके जाएंगे। 7. कवर्ड मीट मार्केट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुरानी नवबहार सब्जी मण्डी की भूमि पर फल, फूलएवं सब्जी की आधुनिक अण्डी का निर्माण कराया जाएगा। भोपाल को वाटर प्लस शहर बनाने के लिए सुनियोजित रूप से कार्य किया जाएगा। कोकता ट्रान्सपोर्ट नगर एवं बाग सेवनियाँ में अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा।
 
लोक परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए सीएनजी बसों के संख्या बढ़ाई जाएगी। भोपाल नगरीय क्षेत्र के समस्त नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। भारत माता मंदिर परिसर का निर्माण समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। नगर में आवश्यकतानुसार हॉकर्स कार्नर / चौपाटी विकसित की जाएगी।
 
भोपाल के दशहरा मैदानों का यथोचित विकास एवं उन्नयन किया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों को अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। भोपाल के चिन्हित वार्ड्स को जीरो बेस्ट वार्ड बनाने का काम किया जाएगा। इसे चरणबद्ध रूप से शेष वार्डो में भी लागू किया जाएगा। पर्यावरण की दृष्टि से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए ट्री सर्वे कराकर सुनियोजित रूप से पौधारोपण किया जाएगा।

 
विद्युत खर्च को कम करने के लिए भोपाल की नगर निगम की सभी इमारतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। भवन स्वामी यदि अपनी छतों पर यदि सोलर सिस्टम लगाते है तो ऐसे भवन स्वामियों को संपत्ति कर में रियायत दी जाएगी। भोपाल को स्वच्छता में देश का नम्बर 1 शहर बनाने एवं स्वच्छतम राजधानी का खिताब बरकरार रखने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। आवश्यकतानुसार शहर के विभिन्न पार्को में निर्माण किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed