{"_id":"6208f9e46693e54c1e58af09","slug":"bhopal-indigo-flight-kept-circling-in-the-sky-for-14-minutes-passengers-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: इंडिगो की फ्लाइट 14 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाती रही, यात्री घबराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: इंडिगो की फ्लाइट 14 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाती रही, यात्री घबराए
Sun, 13 Feb 2022 06:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:00 PM IST
सार
दिल्ली से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार दोपहर में रनवे पर उतरने से पहले ही दोबारा उड़ गई। 14 मिनट तक विमान आकाश में चक्कर लगाती रही। इससे विमान में सवार यात्री घबरा गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान के लैंड नहीं हो पाने का कारण हवा की वजह से विजिबिलिटी में दिक्कत बताई।
विज्ञापन
4 मिनट तक विमान आकाश में चक्कर लगाती रही फ्लाइट
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार दोपहर में रनवे पर उतरने से पहले ही दोबारा उड़ गई। 14 मिनट तक विमान आकाश में चक्कर लगाती रही। इससे विमान में सवार यात्री घबरा गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान के लैंड नहीं हो पाने का कारण हवा की वजह से विजिबिलिटी में दिक्कत बताई।
दिल्ली से भोपाल की फ्लाइट में सवार भोपाल के रविन्द्र साहू झूमर वाला ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या आईजीओ- 5018 दिल्ली एयरपोर्ट से 1.15 बजे रवाना हुई थी। फ्लाइट में 200 से ज्यादा यात्री बैठे थे। दोपहर करीब 2.17 बजे फ्लाइट के उतरने का एनाउंस किया गया। पायलट फ्लाइट को रनवे से 100 फुट पर नीचे ले आया, लेकिन अचानक फिर फ्लाइट उड़ा दी। इससे फ्लाइट में बैठे लोग डर गए। फिन अनाउंस किया गया कि हवा की वजह से फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। हालांकि 15 मिनट बाद फ्लाइट के लैंड होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
भोपाल एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइट संख्या आईजीओ- 5018 में हवा की वजह से विजिबिलिटी कम होने से लैंड होने में इश्यू हुआ है।