{"_id":"62651871833d7b295c551980","slug":"bhopal-hospital-lift-collapses-5-people-injured-after-meeting-admitted-patient-incident-of-saturday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के अस्पताल की लिफ्ट गिरी: भर्ती मरीज से मिलने पहुंचे पांच लोग घायल, अस्पताल प्रबंधन पर घटना दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के अस्पताल की लिफ्ट गिरी: भर्ती मरीज से मिलने पहुंचे पांच लोग घायल, अस्पताल प्रबंधन पर घटना दबाने का आरोप
Sun, 24 Apr 2022 03:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:51 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित नजी क्योर वैल हॉस्पिटल की लिफ्ट शनिवार रात 11.30 बजे ओवरलोड होने से गिर गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनको तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
क्योरवैल हॉस्पिटल की लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के लालघाटी स्थित नजी क्योर वैल हॉस्पिटल की लिफ्ट शनिवार रात 11.30 बजे ओवरलोड होने से गिर गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनको तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घटना रात 11.30 बजे की है। लिफ्ट में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन थे। अचानक लिफ्ट गिर गई। जिससे लिफ्ट में सवार शकील खान (58), अफसाना बी (45), यास्मीन बी (45), नजमा बी (50) निवासी छावनी घायल हो गए। हादसे के बाद घायल लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर घटना को छिपाने का आरोप लगाया। साथ ही लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नहीं होने की बात भी कही।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लिफ्ट के ओवरलोड होने से हादसा हुआ। लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।