{"_id":"62330a42a01af80dc36af137","slug":"bhopal-government-school-teachers-are-dancing-congress-raises-questions-after-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: सरकारी स्कूल के शिक्षक लगा रहे ठुमके, वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: सरकारी स्कूल के शिक्षक लगा रहे ठुमके, वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल
Thu, 17 Mar 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मामले में सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
बावड़िया कलां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मामले में सवाल खड़े किए हैं।
बता दें कि मामला भोपाल के बावड़िया कलां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल शिक्षकों ने फिल्मी गाने पर जमकर नाचे। इसमें महिलाओँ की संख्या ज्यादा है। कई महिला शिक्षिकाओं के बीच एक पुरुष शिक्षक भी ठुमके लगाता दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जब जिला शिक्षा अधिकार नितिन सक्सेना के पास पहुंचा तो वे भी दंग रह गए। उन्होंने कहा कि वीडियो का पता किया जा रहा है कि कब का है और डांस करने वाले लोग कौन हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, वीडियो पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि महिलाओं के बीच डांस करने वाले शिक्षक सीएम के नजदीकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने सवाल किया कि इसलिए क्या वे कुछ भी कर सकते हैं।

भोपाल: सरकारी स्कूल के शिक्षक लगा रहे ठुमके, वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल। #MadhyaPradesh #MPViralVideo #MPNews https://t.co/dpVdH0do24 pic.twitter.com/evmxWR70tN
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 17, 2022