फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Former CM Digvijay Singh honored Mehboob Khan, who saved a Hindu woman by risking her life.

भोपाल: जान की बाजी लगाकर हिन्दू महिला को बचाने वाले मेहबूब खान का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया सम्मान

Wed, 16 Feb 2022 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 07:55 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल के ऐशबाग रेलवे फाटक पर माल गाड़ी के नीचे रेल की पटरियों पर फंसी महिला स्नेहा गौर को बचाने वाले मेहबूब खान को सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Former CM Digvijay Singh honored Mehboob Khan, who saved a Hindu woman by risking her life.
दिग्विजय सिंह ने माल गाड़ी के नीचे फंसी महिला को बचाने वाले मेहबूब खान को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल के ऐशबाग रेलवे फाटक पर माल गाड़ी के नीचे रेल की पटरियों पर फंसी महिला स्नेहा गौर को बचाने वाले मेहबूब खान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने मेहबूब खान को अपने निवास पर आमंत्रित कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने मेहबूब खान को अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाने के लिए उनके अदम्य साहस के लिए बधाई दी एवं उन्हें हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बताया। बाद में उन्होंने मेहबूब खान से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


मेहबूब खान ने बताया कि 5 फरवरी की रात 8 बजे भोपाल के ऐशबाग रेलवे फाटक पर एक मालगाड़ी के अचानक से चलने और ट्रेन को अपनी ओर आती देख रेल की पटरी क्रॉस कर रही महिला के पैर घबराहट में गिट्टियों में फंस गए और वो वहीं गिर गई। उन्होंने बताया कि वे नमाज़ पढ़ कर लौट रहे थे तभी उन्होंने महिला को फंसा देखा तो वे अल्लाह का नाम लेकर तुरंत वहां पहुंच गए और महिला को पूरी तरह लेटने को कहा और वे खुद भी लेट गए। वे बताते हैं कि मालगाड़ी के करीब 26 डब्बे उनके ऊपर से गुजरे, इस दरम्यान उन्होंने महिला को ढांढस बंधा कर लेटे रहने को कहा और फिर वे कहते हैं कि खुदा ने स्नेहा गौर को उनके माध्यम से सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मेहबूब खान के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र से शाहवर खान, अलमास अली, अनस अली व आदिल खान विशेष रूप से मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed