फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Emotional farewell to 10 officers/employees who have been serving in the police for a long time, the commissioner gave best wishes

भोपाल: पुलिस में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10 अधिकारी/कर्मचारियों की भावभीनी विदाई, कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं

Sat, 01 Jan 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

भोपाल पुलिस में लंबे समय से विभिन्न शाखाओं में सेवाएं दे रहे 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देऊस्कर ने शुक्रवार शाम नए पुलिस कंट्रोल रूम में पुष्प गुच्छ भेंट किए और सम्मान किया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Emotional farewell to 10 officers/employees who have been serving in the police for a long time, the commissioner gave best wishes
Bhopal: सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल पुलिस में लंबे समय से विभिन्न शाखाओं में सेवाएं दे रहे 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देऊस्कर ने शुक्रवार शाम नए पुलिस कंट्रोल रूम में पुष्प गुच्छ भेंट किए और सम्मान किया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त भोपाल देऊस्कर द्वारा सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारी को उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी एवं अपने व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया। शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। देऊसकर द्वारा भोपाल पुलिस में विभिन्न शाखाओं में लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए भोपाल पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया एवं कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता/परेशानी होने पर भोपाल पुलिस आपके परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
विज्ञापन

 
सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनके परिजनों द्वारा भी सेवाकाल के दौरान हुए यादगार पल एवं अच्छे-बुरे अनुभव साझा किए एवं भोपाल पुलिस को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर एवं एडिशनल डीएसपी रश्मि मिश्रा, एडिशनल डीएसपी मुख्यालय ऋचा चौबे, एससीपी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed