{"_id":"6263b4b33f9941651460d826","slug":"bhopal-digvijay-singh-compares-hitler-s-rule-to-bjp-s-rule-tweets-on-the-hitler-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दिग्विजय सिंह ने हिटलर शासन की तुलना भाजपा शासन से की, द हिटलर फाइल्स पर किए ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दिग्विजय सिंह ने हिटलर शासन की तुलना भाजपा शासन से की, द हिटलर फाइल्स पर किए ट्वीट
Sat, 23 Apr 2022 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने द हिटलर फाइल्स एपीसोड को ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है जो जर्मनी में 1920-40 दशकों में हुआ क्या वह अब भारत में नहीं हो रहा है? जो जर्मनी में हुआ, इतिहास इसका साक्षी है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने द हिटलर फाइल्स एपीसोड को ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है जो जर्मनी में 1920-40 दशकों में हुआ क्या वह अब भारत में नहीं हो रहा है? जो जर्मनी में हुआ, इतिहास इसका साक्षी है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आज इस संबंध में दो ट्वीट किए हैं। दिग्विजय सिंह ने यूट्यूबर साक्षी जोशी के द हिटलर फाइल्स को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अब आ गई है Hitler Files। ज़रूर देखिए। जो जर्मनी में 1920-40 दशकों में हुआ क्या वह अब भारत में नहीं हो रहा है? जो जर्मनी में हुआ, इतिहास इसका साक्षी है। ज़रा सोचिए।
द हिटलर फाइल्स में बताया गया है कि हिटलर किस तरीके से निर्वाचित हुआ, किस तरह उसने शासन किया। इसके एपिसोड में दिखाया गया कि फेक न्यूज, झूठ और ब्रेनवॉशिंग के लिए हिटलर की प्रोपेगैंडा मशीन कैसे काम करती थी। इसमें एक चिन्ह स्वास्तिक का सहारा लिया जिसे अनुशासन के रूप में प्रचारित किया गया। हिटलर ने कानून और संविधान के दायरे में रहकर अपने आपको प्रचारित किया। जर्मनी में बेरोजगारी बढ़ी तो उसने अमृतकाल दिखाया और प्रोपेगैंडा किया। उसने अपनी छवि के प्रति काफी संवेदनशीलता दिखाई। बिना पॉलिसी के कई लुभावने सपने दिखाए और इसके बाद भी जीत गया। द हिटलर फाइल्स में यूट्यूबर ने हिटलर की कार्यशैली की जो विशेषताएं गिनाई हैं, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने उन्हें आज के भारत के राजनीतिक परिदृश्य से जोड़ने का प्रयास किया है।