फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Digvijay's counterattack on Rameshwar Sharma's controversial statement - the one who has the strength, should break my knees

 भोपाल: रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर दिग्विजय का पलटवार- जिसमें ताकत हो, वो मेरे घुटने तोड़ दे

Sat, 20 Nov 2021 07:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Nov 2021 07:56 PM IST
सार

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रातीबड़ इलाके के एक कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस के लोग यहां आए तो उसके घुटने तोड़ दो। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें ललकारा है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Digvijay's counterattack on Rameshwar Sharma's controversial statement - the one who has the strength, should break my knees
रामेश्वर शर्मा और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने रामेश्वर को ललकारते हुए कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और जिसमें ताकत हो, मेरे घुटने तोड़ दे। दिग्विजय ने तो रामेश्वर शर्मा के आवास पर भी पहुंचने की तैयारी दिखाई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर रामेश्वर शर्मा को सद्बुध्दि दें। मैं उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।  
विज्ञापन

 
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रातीबड़ क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में कहा था कि कांग्रेस का इधर आए तो उसके घुटने तोड़ दो। दलालों को नो एंट्री। दलाली नहीं करने देंगे, तभी नगर सुरक्षित रहेगा। दिग्विजय सिंह आए, कुछ करके गए क्या?  रामेश्वर के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक ने कहा था कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं, ये कैसी है इनकी भाषा...? पहले सिंधी समाज के बारे में, फिर राजपूत समाज के बारे में और अब कांग्रेस के बारे में। कितना अहंकार, सत्ता का कितना नशा...? दिग्विजय सिंह ने भी रामेश्वर शर्मा के बयान पर ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दिग्विजय के ट्वीट के बाद रामेश्वर शर्मा का भी ट्वीट आ गया। उन्होंने लिखा कि मैं तो धन्य हो गया कि मेरी वजह से आप प्रभु श्रीराम का भजन करेंगे। 24 की श्रीराम धुन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। मैं आपको श्री रामचरित मानस भेट करूंगा। स्वल्पाहार के लिए आपके साथ आने वाले श्रीराम भक्तों की संख्या और समय बताने का कष्ट करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed