फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Dead body of 7-year-old child found in the bushes in Bhopal, dogs were eating, suspected of attack of wild animals

Bhopal: भोपाल में 7 साल के बच्चे का झाड़ियों में मिला शव, कुत्ते नोंच खा रहे थे, जंगली जानवरों के हमले का शक

Thu, 16 Jun 2022 11:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Jun 2022 11:14 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे का शव मिला है। शव को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। वहीं, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले के भी निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Dead body of 7-year-old child found in the bushes in Bhopal, dogs were eating, suspected of attack of wild animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे का शव मिला है। शव को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। वहीं, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले के भी निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 7 साल का रितिक भामारे अपने मां प्रिती भामारे और छोटे भाई के साथ निशातपुरा थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया में क्वॉटर में रहता था।रितिक के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। उसके पिता दूसरे शहर में काम कर रहे हैं। बुधवार रात रितिक रोज की तरफ साइकिल चल रहा था। इस बीच मां की नींद लग गई। उसकी नींद खुली तो बेटा घर पर नहीं था। वह उसे देखने के लिए बाहर निकली और आसपास के लोगों से भी मदद मांगी। बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगा कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चे को देखकर मां बदहवास हो गई।
विज्ञापन

 
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। शुरुआत में कुत्ते का हमला बताया जा रहा था। लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले की बात सामने आ रही है। शव के ऊपर तेंदुए या लकड़बग्घे के दांतों के निशान होने की बात कही जा रही है। हालांकि फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की तरफ से बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed