फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Corporation's hammer will run after Rangpanchami on encroachment, action will also be taken against vehicles parked on the road

भोपाल: अतिक्रमण पर रंगपंचमी के बाद चलेगा निगम का हथौड़ा, सड़क पर खड़े कंडम वाहनों पर भी होगी कार्रवाई

Tue, 22 Mar 2022 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 03:52 PM IST
सार

भोपाल में जल्द ही अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। निगम ने तैयारी कर ली है। अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया है। एक-दो दिन में निगम की टीम सड़कों पर नजर आएगी। 

विज्ञापन
Bhopal: Corporation's hammer will run after Rangpanchami on encroachment, action will also be taken against vehicles parked on the road
भोपाल नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी कमर शाकिब ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की योजना बताई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल शहर में पसरे अतिक्रमण पर नगर निगम फिर कार्रवाई करने जा रहा है। त्योहारों के चलते कार्रवाई रुकी हुई थी। रंगपंचमी के बाद निगम का दल फिर सड़कों पर उतरेगा। नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी कमर शाकिब ने जानकारी दी है। साथ ही सड़क पर खड़े कंडम वाहनों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की शिकायतें निगम के पास लंबित हैं। त्योहारों के कारण मुहिम को विराम दिया गया था। रंगपंचमी के बाद फिर कार्रवाई की जाएगा। कमर शाकिब ने बताया कि सीपीए और नगर निगम मिलकर भोपाल के अवैध अतिक्रमण हटाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फैले अतिक्रमण की शिकायतें कई माध्यमों से निगम को मिल रही हैं। इसके मद्देनजर वरिष्ठों के निर्देश प्राप्त हुए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया है। पहले अनाउंसमेंट कराकर उन्हें हटने का समय दिया जाएगा, तत्पश्चात निगम अपनी कार्रवाई करेगा। ये कार्रवाई रंगपंचमी के बाद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कमर शाकिब ने बताया कि साथ ही निगम सड़कों पर खड़े कंडम वाहनों पर भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगा। शहर की सड़कों पर कंडम और अनुपयोगी वाहन पड़े होने की शिकायतें भी मिली हैं। जहां ये वाहन होंगे वहां के थाना पुलिस, यातायात पुलिस के साथ निगम की टीम समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed