फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Contractor halts work of road, the residents did a unique performance by coming on the same road

भोपाल: दो साल में सड़क नहीं बनी तो रहवासियों ने किया उसी सड़क पर आकर किया अनोखा प्रदर्शन

Mon, 22 Nov 2021 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 22 Nov 2021 11:42 AM IST
सार

अरविंद विहार के रहवासियों ने खराब सड़क पर हंसते, गुदगुदाते, और ठहाके लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शायद हमारे ठहाकों से ही प्रशासन की नींद खुल जाए। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Contractor halts work of road, the residents did a unique performance by coming on the same road
बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के बैनर के साथ लोगों ने सड़क पर हास्य योग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल की बदहाल सड़कों पर लोगों को अब गुस्सा भी नहीं आ रहा। वे तो ठहाके लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शायद इससे ही सो रहे प्रशासन की नींद खुल जाए। मामला भोपाल के अरविंद विहार इलाके का है। 
विज्ञापन


भोपाल के बाग मुगालिया-कटारा हिल्स इलाके से होशंगाबाद रोड को जोड़ने वाली सड़क पर दो साल से निर्माण कार्य हो रहा है। तीन करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाने की शुरुआत हुई थी। 200 मीटर सड़क का काम ठेकेदार ने रोक दिया है। इस वजह से पिछले साल दो साल से यह सड़क बन ही रही है। रविवार को इलाके के रहवासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने बड़े-बड़े बैनर हाथ में लिए और खूब ठहाके लगाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी का कहना है कि अरविंद विहार पेट्रोल पंप से चौराहे तक 200 मीटर की सड़क नहीं बन सकी है। इससे बाग मुगालिया एक्सटेंशन, अरविंद विहार कालोनी के अंदरुनी सड़कें भी जर्जर हो चुकी है। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने ठहाके लगाकर प्रदर्शन किया। इसमें क्षेत्र के हर उम्र के नागरिक शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed