{"_id":"61d0380f712e8f43351d95d2","slug":"bhopal-bjp-state-president-warned-of-corona-crisis-with-new-year-greetings-appealed-to-be-more-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नववर्ष की बधाई के साथ कोरोना संकट से किया आगाह, की और अधिक सतर्क रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नववर्ष की बधाई के साथ कोरोना संकट से किया आगाह, की और अधिक सतर्क रहने की अपील
Sat, 01 Jan 2022 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:46 PM IST
सार
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को नए कैलेंडर वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कोरोना को लेकर जागरूक रहने की अपील भी की है। साथ ही पार्टी के प्लान को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
Bhopal: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को नए कैलेंडर वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कोरोना को लेकर जागरूक रहने की अपील भी की है। साथ ही पार्टी के प्लान को लेकर चर्चा की।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासियों के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस प्रकार से कोरोना संकट बढ़ रहा है, तीसरी लहर की आहट हो रही है। उसे लेकर हमारी सरकार, मुख्यमंत्री पूर प्रशासनिक तंत्र के साथ काम कर रहे हैं, उससे तैयारी ठीक है। हम अलर्ट हैं, लेकिन हमें और सजग रहने की जरूरत है। मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार ने जो प्रावधान किए हैं उनका पालन करें। साथ ही जो वैक्सीन लगवाने से रह गए हैं, वे दोनों डोज लगवा लें। वैक्सीन ही बचने का सबसे बड़ा माध्यम है। संकट अभी टला नहीं है। आने वाले समय में हमें और सावधान रहने की जरूरत है।
वीडी शर्मा ने इस नए साल पर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की। सरकार की योजनाओं के विस्तार-प्रसार के साथ ही संगठन को सुदृढ़ करने कीक बात भी कही। शर्मा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बार-बार लोगों से कोरोना से प्रति सावधानी बरतने की अपील भी की।