फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal AIIMS Trial of immunity enhancer drug help to fight with Coronavirus Covid19

कोरोना वायरस: भोपाल एम्स में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का ट्रायल, तीन महीने लगेगा समय

Fri, 17 Apr 2020 10:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Apr 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Bhopal AIIMS Trial of immunity enhancer drug help to fight with Coronavirus Covid19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए डॉक्टर और वैज्ञानिक अपने स्तर पर दवा बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर भोपाल से आई है। कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बने भोपाल के एम्स ने कोरोना से बचाव के लिए इम्युनो मॉड्यूलेटर दवा ‘माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू’ का क्लीनिकल ट्रायल करने जा रहा है।

विज्ञापन


एम्स भोपाल जल्द ही तैयार किए गए इम्युनो मॉड्यूलेटर दवा ‘माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू’ का क्लीनिकल ट्रायल करेगा। यह दवा एक इंजेक्शन के रूप में हैं। क्लीनिकल ट्रायल कोरोना से संक्रमित गंभीर रूप से कमजोर मरीजों पर किया जाएगा, ताकि इस वैक्सीन के असर और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन


एम्स ने अधिकृत बयान जारी कर बताया है कि माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू नाम के इम्युनो मॉड्यूलेटर इंजेक्शन का निर्माण अहमदाबाद (गुजरात) की दवा निर्माता कंपनी कैडिला फॉर्मास्युटिकल ने किया है। इस पर क्लीनिकल ट्रायल के अध्ययन को यूएसए और भारत की शीर्ष स्वास्थ्य शोध संस्थाओं एफडीए (यूएस-फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) और आईसीएमआर दोनों ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिसर्च अध्ययन के लिए तीन माह की मियाद तय की गई है। डॉ. सरमन सिंह के मुताबिक अगले एक सप्ताह के अंदर ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह ट्रायल 100 मरीजों पर होगा। इसके लिए जल्द ही वैधानिक प्रक्रिया के तहत कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को एम्स में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed