फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Accident news Jeep collided with Activa and motorcycle

भोपाल: जीप ने एक्टिवा और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल

Sun, 08 Mar 2020 07:00 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Accident news Jeep collided with Activa and motorcycle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 15 किलोमीटर दूर ईंटखेडी में तेज गति से जा रही एक जीप ने पहले एक्टिवा एवं बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इन दुपहिया वाहनों पर सवार चार लोगों की रविवार को मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने बताया कि शहर के ईंटखेडी में जीप ने पहले एक्टिवा एवं बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इससे एक्टिवा एवं मोटरसाइकिल में सवार चार लोगों की मौत हुई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त एक्टिवा में चार लोग सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे। कौशल ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूलाल साहू (72), राशिद खान (28), मुन्नू शाह (30) एवं रमजान खान (35) के रूप में की गई है। ये चारों भोपाल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हादसे के बाद जीप चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed