फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal 'AAP' meeting: Collecting the data of unemployed people of the state, will surround the CM, will also run a campaign to connect the youth

भोपाल ‘आप’ की बैठक: प्रदेश के बेरोजगारों का डाटा एकत्रित कर सीएम को घेरेगी, यूथ को जोड़ने भी चलाएगी अभियान 

Sat, 05 Mar 2022 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Mar 2022 05:53 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 13 मार्च से रोजगार संवाद यात्रा का आयोजन करेगी।  

विज्ञापन
Bhopal 'AAP' meeting: Collecting the data of unemployed people of the state, will surround the CM, will also run a campaign to connect the youth
भोपाल में आम आदमी पार्टी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 13 मार्च से रोजगार संवाद यात्रा का आयोजन करेगी।  

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रथम यूथ प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक शनिवार को सुभाष नगर फाटक स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने युवाओं को पार्टी से जोड़ काम करने को कहा। 

विज्ञापन

यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने बताया कि पार्टी 13 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश स्तरीय यूथ जिला संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण और रोजगार संवाद यात्रा का आयोजन करेगी। इसी अभियान के तहत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को पार्टी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर शहादत दिवस मनाएगी और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर रोजगार संवाद यात्रा के दौरान डाटा इक्टठा करके समापन के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा एवं बेरोजगारों की डाटा इकट्ठा करके मुख्यमंत्री सौंपेगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप शाह ने बताया कि यूथ सदस्यता अभियान एवं टोल फ्री मीस्डकाल नंबर जारी करेंगे जिसमें प्रदेश भर से यूथ कार्यकर्ताओ को जोडा जायेगा। शाह ने यह भी बताया कि पार्टी की यूथ विंग का प्रसार तहसील स्तर तक कर पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed