फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: A man set himself on fire for not giving matches near Raj Bhavan, admitted to Hamidia Hospital

भोपाल: राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Mar 2022 04:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Mar 2022 04:44 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bhopal: A man set himself on fire for not giving matches near Raj Bhavan, admitted to Hamidia Hospital
युवक ने खुद को आग लगाई (प्रतिकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मानसिक बीमार व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय राजेश वल्लभ नगर की झुग्गियों में अकेला रहता है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार सुबह राजेश राजभवन के पास चाय की दुकान पहुंचा, उसने दुकान संचालक से माचिस मांगी। दुकान संचालक ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसके बाद राजेश चला गया। बाद में करीब 11 बजे राजेश माचिस लेकर आया और उसने अपने कपड़ों में चाय की दुकान के पास आग लगा ली। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। वह 20 से 30 प्रतिशत झुलस गया। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।   
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed