फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: A 30-year-old man married a 55-year-old ex-director of the Regional Central of Sai Bhopal, pretending to be 58, FIR registered

Bhopal: SAI भोपाल के रीजनल सेंट्रल की 55 वर्षीय पूर्व निदेशक से 30 साल के युवक ने 58 उम्र बता कर ली शादी, FIR दर्ज

Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
सार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भोपाल के रीजनल सेंट्रल की पूर्व निदेशक 55 वर्षीय महिला ने एक युवक पर झूठी जानकारी और फर्जी डेथ ऑफ सर्टिफिकेट दिखाकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने 2 लाख रुपये भी हड़प लिए हैें। 

विज्ञापन
Bhopal: A 30-year-old man married a 55-year-old ex-director of the Regional Central of Sai Bhopal, pretending to be 58, FIR registered
महिला अधिकारी को शादी में धोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भोपाल के रीजनल सेंट्रर की पूर्व निदेशक 55 वर्षीय महिला ने एक युवक पर झूठी जानकारी और फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट दिखाकर शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रातीबढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ है। महिला के अनुसार 2020 में वह भोपाल में पदस्थ थी। उस दौरान एक समारोह में उनकी मुलाकात धुनप्रेमल ठक्कर से हुई। उनको उसने बताया कि वह अहमदाबाद में रहता है और उनके पिता दो बार सांसद रह चुके हैं। वह खुद बड़ा कारोबारी है। आरोपी की बातों में आकर महिला अधिकारी ने 2021 में उससे शादी कर ली। धनुप्रेमल ने महिला अधिकारी से 2 लाख रुपये लिए, लेकिन लौटाए ही नहीं। कुछ समय बाद वह दहेज के लिए परेशान करने लगा।  इस बीच महिला अधिकारी का ट्रांसफर दिल्ली हो गया। इसके बाद उनको पता चला कि धनुप्रेमल उनसे आधी उम्र का है। जबकि उसने शादी के समय डेट ऑफ बर्थ 1966 की बताई।  

विज्ञापन


महिला अधिकारी ने बताया कि वह तलाकशुदा है और धनुप्रेमल ने भी खुद को तलाकशुदा बताया था। अब महिला अधिकारी ने रातीबढ़ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, धोखे से शादी करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान लिए जाएंगे। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed