फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal 60 kg suspicious paneer seized gopal dairy food safety action

Bhopal News: 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई, क्वालिटी स्वीट्स समेत कई दुकानों से लिए नमूने

Wed, 19 Aug 2026 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 10:04 PM IST
सार

भोपाल के सोनागिरि में मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोपाल डेयरी से 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। पनीर समेत केक और इडली मिक्स के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
bhopal 60 kg suspicious paneer seized gopal dairy food safety action
पनीर जब्त करने की कार्रवाई करते खाद्य विभाग कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सोनागिरि स्थित गोपाल डेयरी से 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीहोर से एनालॉग पनीर बिक्री के लिए गोपाल डेयरी, सोनागिरि लाया गया है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पनीर के स्वरूप और गुणवत्ता पर संदेह होने पर नमूना लिया गया और पूरा 60 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्वालिटी स्वीट्स से केक का नमूना
टीम ने सोनागिरि-रायसेन रोड स्थित क्वालिटी स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। यहां से केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा बांके बिहारी जनरल स्टोर से इडली इंस्टेंट मिक्स का नमूना लिया गया। विभाग की टीम ने एनकेके फूड्स, बृजराज सुपर स्टोर, शिखा ग्रीन्स, अर्बन बेकरी और राम एंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया। कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल-आईफोन डेटा मिलने पर पेश होगा पूरक चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिए गए सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने एनालॉग पनीर समेत संदिग्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर निगरानी जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed