फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 5 lakhs repaid in lieu of a loan of Rs 2 lakh, still the loan is not over, the woman troubled by usurers ate poison

भोपाल: 2 लाख रुपये के उधार के बदले चुकाए 5 लाख फिर भी खत्म नहीं हुआ उधार, सूदखोरों से परेशान महिला ने खाया जहर

Sat, 29 Jan 2022 04:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

भोपाल के बागसेवनिया में सूदखोरों के आतंक से परेशान एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला ने सूदखोरों से परेशान होकर 24 जनवरी को जहर खा लिया था स्वस्थ होने के बाद उसे 26 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
Bhopal: 5 lakhs repaid in lieu of a loan of Rs 2 lakh, still the loan is not over, the woman troubled by usurers ate poison
महिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक महिला ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खा लिया। बागसेवनिया निवासी रेखा नाम की महिला का आरोप है कि उसने जरूरी काम होने पर ज्योति नाम की महिला से  2 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले ब्याज के नाम पर उससे डेढ़ साल में 5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी उसे पैसे के लिए परेशान किया जा रहा है। महिला ने कुछ दिन पहले जहर खा लिया। हालांकि महिला की अस्पताल से छुट्टी हो गई है और वह ठीक है। अब महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हुआ है। इस मामले में बागसेवनिया पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


वीडियो में रेखा नाम की महिला रोते हुए ज्योति नाम की महिला और उसके बच्चे और मनोज चौकसे नाम के व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगा रही है। इसमें रेखा नाम की महिला कहती है कि उसने दो लाख रुपये लिए थे, जिसके बदले उसने डबल और त्रिपल पैसे लौटा दिए। अब फिर उससे ब्याज के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। वह घर में अकेली कमाने वाली है। उसका ज्योति नाम की महिला ने जीना हराम कर दिया है। बता दें महिला ने सूदखोरों से परेशान होकर 24 जनवरी को जहर भी खा लिया था, जिसके बाद दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे 26 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि रेखा नाम की महिला गैस सुधारने का काम करती है। मनोज चौकसे मेडिकल स्टोर चलाता है। ज्योति नाम की महिला उसके साथ ही मेडिकल स्टोर पर रहती है। रेखा नाम की महिला ने बताया कि 2020 में उसने जरूरत पड़ने पर ज्योति से 2 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद उसने अब तक 5 लाख रुपये लौटा दिए हैं। इसके बावजूद उससे ब्याज के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस मामले में ज्योति और मनोज चौकसे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों काे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed