फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 1757 new cases were found in the capital in 24 hours, 48 out of 308 admitted patients on oxygen, MP Pragya Singh Thakur corona positive

भोपाल: राजधानी में 24 घंटे में 1757 नए केस मिले, 308 भर्ती मरीजों में से 48 ऑक्सीजन पर, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव 

Mon, 31 Jan 2022 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 10:39 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1757 नए पॉजिटिव मिले हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमिक पाई गई हैं। भोपाल में अभी इंदौर से भी ज्यादा 13 हजार 129 एक्टिव केस हैं। 
 

विज्ञापन
Bhopal: 1757 new cases were found in the capital in 24 hours, 48 out of 308 admitted patients on oxygen, MP Pragya Singh Thakur corona positive
भोपाल में कोरोना के 13 हजार 129 एक्टिव केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 1757 नए पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, साथ ही अपील की है कि पिछले दो दिनों में जो उनके संपर्क में आया हो वह अपनी कोरोना जांच कराए। भोपाल में अभी इंदौर से भी ज्यादा 13 हजार 129 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन

 

Bhopal: 1757 new cases were found in the capital in 24 hours, 48 out of 308 admitted patients on oxygen, MP Pragya Singh Thakur corona positive
भोपाल: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना संक्रमित हुई - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल में 48 मरीज ऑक्सीजन पर 
प्रदेश में 1048 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 188 ऑक्सीजन पर हैं। वहीं, भोपाल के अस्पतालों में भर्ती 308 मरीजों में से केवल 48 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इंदौर में 245 में से 96 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। 

रविवार को भोपाल में 6350 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1757 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, राहत की बात यह है कि 2067 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक भोपाल में 1.58 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.44 मरीज रिकवर हो गए हैं। वर्तमान में भोपाल में एक्टिव केसेस की संख्या 13 हजार 129 है। इनमें से 12 हजार 984 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed