फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhojshala Dispute Reaches Supreme Court; Muslim Side Challenges High Court Verdict Hearing Likely Tomorrow

MP: भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; कल हो सकती है सुनवाई

Thu, 21 May 2026 10:17 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 21 May 2026 10:17 PM IST
सार

अब्दुल समद के अनुसार हाई कोर्ट का हालिया फैसला एकतरफा महसूस हो रहा है, जिससे समुदाय में काफी मायूसी और निराशा का माहौल है। इसके खिलाफ तुरंत कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन
Bhojshala Dispute Reaches Supreme Court; Muslim Side Challenges High Court Verdict Hearing Likely Tomorrow
भोजशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहे विवाद में मुस्लिम पक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देते हुए काजी मोइनुद्दीन ने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। बताया जा रहा है कि इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


भोजशाला विवाद को लेकर पहले से ही प्रदेश की राजनीति और धार्मिक संगठनों में हलचल बनी हुई है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश से उनके अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की गई है। वहीं, हिंदू पक्ष इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले को उचित बता रहा है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की संभावित सुनवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: भोजशाला को लेकर धार में सुरक्षा का अभेद घेरा: 2200 पुलिसकर्मी तैनात, तिरंगे के साथ निकला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अब्दुल समद?
मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने बताया कि उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद जल्द ही मामले को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन करेंगे और हाई कोर्ट के आदेश पर शीघ्र स्टे लगाने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि पक्ष के पास मजबूत कानूनी और ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

अब्दुल समद के अनुसार, धार स्थित कमाल मौला मस्जिद में पिछले लगभग 700 वर्षों से लगातार जुमे की नमाज अदा की जाती रही है। इस परंपरा के बाधित होने से समाज में गहरा दुख और निराशा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज संविधान और कानून के दायरे में रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ेगा।

उन्होंने समाज के युवाओं और बुजुर्गों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों या बहकावे में न आए। शहर का माहौल खराब न हो, इसके लिए सभी लोग कानून-व्यवस्था का सम्मान करें और अपने-अपने मोहल्लों एवं स्थानीय मस्जिदों में शांतिपूर्वक इबादत करें। साथ ही, कमाल मौला मस्जिद के लिए दुआ करने की भी अपील की गई। अब्दुल समद ने कहा कि उन्हें भारत के संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है तथा वे कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से ही अपनी बात आगे रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed