फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Woman's body found in a closed sack, sensation spread

Bhind News: भिंड में बंद बोरी में मिला महिला का शव, चार महीने पहले हुई शादी फिर एक माह से थी मायके में

Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 07:20 PM IST
सार

भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेढ़ पर बोरी में बंद महिला का शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतका अफसाना की पहचान हुई, जो 16 फरवरी से लापता थी। पुलिस हत्या की आशंका मानकर पोस्टमार्टम, सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman's body found in a closed sack, sensation spread
इस बोरी में बंद मिला शव

विस्तार

भिंड जिले के सोई गांव में खेत की मेढ़ पर बंद बोरी के अंदर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत किनारे पड़ी संदिग्ध बोरी को देखा। शक होने पर जब पास जाकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना सुरपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान अफसाना के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई और शव को जिला अस्पताल भिंड के शवगृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


मृतका के पिता कासिम खान, निवासी बढ़पुरी ने बताया कि अफसाना की शादी चार महीने पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई थी। करीब एक माह से वह मायके में रह रही थी। 16 फरवरी को वह प्रतापपुरा बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने अटेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच सोई गांव में बोरी में बंद शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान अफसाना के रूप में हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने की खुदकुशी, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती की हत्या किसने की, कहां की गई और शव को यहां क्यों फेंका गया इन सभी बिंदुओं पर पुलिस क्राइम एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मृतिका के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed