फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   The couple and their relatives thrashed court clerk who came to settle the dispute between husband and wife

Bhind: पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, बीच बचाव करने आए न्यायालय के बाबू को दंपती और उसके रिश्तेदारों ने धुना

Fri, 05 May 2023 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 05 May 2023 01:56 PM IST
सार

भिंड के न्यायालय परिसर में सुनवाई के लिए पहुंचे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई। बिगड़ी बात को सुलझाने के लिए पहुंचे कोर्ट के बाबू ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो दंपती और उसके रिश्तेदारों ने बाबू को पीट दिया।

विज्ञापन
The couple and their relatives thrashed court clerk who came to settle the dispute between husband and wife
दंपती ने कोर्ट के बाबू को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड न्यायालय परिसर में न्यायाधीश के चेंबर के बाहर पति-पत्नी के बीच मारपीट बीच-बचाव करने आए न्यायालय के बाबू को पत्नी और उसके परिजनों ने पीट दिया। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों पर शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोहद थाना इलाके की ऐंचाय रोड पर रहने वाली दीप्ति नाम की महिला ने अपने पति वीरेंद्र खटीक पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया था, जिसके लिए दोनों पक्षकार शुक्रवार को गोहद न्यायालय पहुंचे, जहां पर न्यायाधीश के कक्ष के बाहर ही पति-पत्नी दीक्षा और वीरेंद्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई, न्यायालय परिसर न्यायाधीश के कक्ष के बाहर हंगामा होता देख काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिस पर न्यायालय के बाबू भास्कर राव त्रिवेदी ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराने की कोशिश की, जिसमें दीप्ति, उसकी बहन दीक्षा, भाई शिवम खटीक और पति वीरेंद्र ने मिलकर बीच बचाव करा रहे न्यायालय के बाबू भास्कर राव त्रिवेदी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गोहद थाना पुलिस ने पति वीरेंद्र खटीक, पत्नी दीक्षा उसकी बहन दीप्ती और भाई शिवम खटीक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed