फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Short encounter of rape accused in Bhind

Bhind: दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी ने चलाई गोली

Wed, 29 May 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 11:55 AM IST
सार

Bhind: जिले की मालनपुर थाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया है। इस घटना में आरोपी के पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Short encounter of rape accused in Bhind
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालनपुर थाना क्षेत्र सिघवारी गांव में घर में घुसकर युवती के साथ आरोपी शिवम दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया था। युवती को आनन फानन में गंभीर हालत में गोहद अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई, तभी पुलिस को मालनपुर पहाड़िया के पास आरोपी शिवम के छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जैसे ही मौके पर दबिश दी, तो सामने से आरोपी शिवम ने पुलिस पर फायर करना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी अपने बीच बचाव में फायर किया, जिससे गोली आरोपी के पैर में लग जाने से अरोपी जख्मी हो गया।

विज्ञापन


बता दें एक मजदूर परिवार की 18 वर्षीय युवती मंगलवार के अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसका पिता मालनपुर में मजदूरी करने गया था, जबकि मां भी जरूरी काम से बाहर गई हुई थी। इसी बीच युवती को अकेला देख कर पड़ोस में रहने वाला 22 साल का युवक घर में घुस गया। यहां आरोपी ने युवती को डरा धमकाकर जबरन उसके साथ गलत काम किया। वहीं महिला चिकित्सक ने बताया कि युवती के साथ बुरी तरह बलात्कार किया गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर है। इधर घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत खराब होने से वह सिर्फ आरोपी पड़ोसी युवक का नाम बता पाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed