फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Robber bride who absconded with jewelry after 22 days of marriage, arrested after 20 months

Luteri Dulhan in Bhind: शादी के 22 दिन बाद जेवर लेकर फरार हो गई थी नई नवेली दुल्हन, 20 महीने बाद गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 May 2023 12:57 PM IST
सार

शादी के 22 दिन बाद ससुराल से लाखों के जेवरात लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने 20 महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Robber bride who absconded with jewelry after 22 days of marriage, arrested after 20 months
भिंड की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड में शादी के 22 दिन बाद लाखों के जेवरात लेकर चंपत होने वाली लुटेरी दुल्हन को आखिरकार 20 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गोहद चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए टीआई रविंद्र शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर 2021 को गोरमी के लिलोई निवासी शिवकुमार उर्फ अंगद शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा ने, अरविंद तिवारी, उमा देवी शर्मा और सोनू शर्मा निवासी ग्राम गुर्जरा थाना मेहगांव ने  तीन लाख रुपये लेकर पूनम अड़िया पुत्री उदय अड़िया निवासी राजाखेड़ी वार्ड नंबर नौ सागर से शादी कराई थी। लेकिन शादी के 22 दिन बाद पूनम ससुराल से करीब छह ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। युवक ने पहले शादी कराने वालों से संपर्क किया, जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वह सागर भी गया। लेकिन महिला ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद शिवकुमार ने मेहगांव थाने में पत्नी पूनम अड़िया के अलावा शादी कराने वाले अरविंद तिवारी, उमा देवी शर्मा और सोनू शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


टीआई शर्मा ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूनम को गोहद चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। महिला से सोने के जेवर सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। साथ ही महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed