फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Politics: BJP leader tore poster of his own district president in Bhind, then did this dirty work

MP Politics: भिंड में बीजेपी नेता ने ही अपने ही जिलाध्यक्ष का पोस्टर फाड़ा, फिर किया ये गंदा काम, वीडियो वायरल

Fri, 14 Oct 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 04:59 PM IST
सार

मेहगांव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने टोल प्लाजा पर लगे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर पर गुस्सा निकाला है।

विज्ञापन
MP Politics: BJP leader tore poster of his own district president in Bhind, then did this dirty work
भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर से अभद्रता की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड से अजीब मामला सामने आया है। एक भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का पहले तो पोस्टर फाड़कर जमीन पर फेंक दिया फिर उस पर पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद ये कृत्य करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के मेहगांव का है। मेहगांव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने टोल प्लाजा पर लगे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के पोस्टर पर गुस्सा निकाला है। बता दें कि देवेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आ रहे हैं, इसी के स्वागत में उनके पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शैलेंद्र सिंह कार से उतरे और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के पोस्टर को खींचकर फाड़ दिया और जमीन पर फेंक दिया। शैलेंद्र सिंह इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने सड़क पर ही पोस्टर पर पेशाब करने लगे। 
विज्ञापन


हालांकि शैलेंद्र सिंह ने ऐसा क्यों किया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी। फोन पर हुई बातचीत में उनका कहना है कि उनकी गाड़ी बैनर से टकरा गयी थी, इसलिए उन्होंने सिर्फ बैनर को उठाकर अलग रख दिया था। हालांकि सीसीटीवी में रिकॉर्ड वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। वीडियो बायरल होने के बाद यह खबर बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंच गई। भाजपा आलाकमान ने सख्त एक्शन लिया है। भाजपा ने शैलेंद्र भदौरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने निलंबन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य बेहद अशोभनीय और निंदनीय है, जिसे पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed