{"_id":"649d55b605a2063abe0bfe03","slug":"mp-news-bloody-clash-in-bhind-on-the-matter-of-road-construction-firing-on-two-sides-one-killed-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क निर्माण की बात पर भिंड में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क निर्माण की बात पर भिंड में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत; एक घायल
Thu, 29 Jun 2023 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:28 PM IST
सार
भिंड जिले में सड़क निर्माण को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। घटना में एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हुआ है।
विज्ञापन
भिंड में दो गुटों में गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिंड के लहार इलाके में सड़क निर्माण को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जिसने पलटवार करते हुए गोली मारने वाले शख़्स को फ़ायरिंग कर मौत के घाट उतर दिया। एक को गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफ़र किया गया है। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के लहार थाना क्षेत्र के धोनपुरा गांव में रहने वाले पान सिंह राजपूत और वीरेंद्र परिहार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। गुरुवार को गांव में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था, सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई बहस के बाद पान सिंह अपनी बंदूक उठा लाए और फायरिंग कर दी। जिससे गोली वीरेंद्र परिहार के कंधे में लगी, अचानक इस तरह की गई फ़ायरिंग में गोली लगने से घायल वीरेंद्र परिहार आक्रोशित हो गया और पान सिंह से बंदूक छीन कर उसी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही पान सिंह की मौत हो गई।
घटना के जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लहार थाना पुलिस घायल वीरेंद्र परिहार और मृतक पान सिंह दोनों को लहार अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने पान सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं गोली लगने से घायल वीरेंद्र को गम्भीर हालत के चलते ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गांव में तनाव के हालात, पुलिस बल की तैनाती
गोलीबारी की घटना के बाद धोंनपुरा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। हालांकि घटना के बाद घायल और मृतक के कोई भी परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, वहीं मौके पर लहार एसडीओपी अवनीश बंसल और डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह भी पहुंचे।