फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Foundation Day Celebrations to be celebrated for seven days officials fixed responsibility for many program

MP Foundation Day: सात दिन मनेगा जश्न, भिंड जिले में कई कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

Sun, 30 Oct 2022 12:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जश्न पूरे सात दिन यानि 7 नवंबर तक जारी रहेगा। इन सातों दिन भिंड जिले में कई तरह के जागरूकता अभियान, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
 

विज्ञापन
MP Foundation Day Celebrations to be celebrated for seven days officials fixed responsibility for many program
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड जिले में 1 नवंबर को सुबह कार्यक्रम 8 बजे से प्रारम्भ होंगे। पहले कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और जन अभियान परिषद को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रभात फेरियो का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम छह बजे से शुरू होंगे, जिनके लिए एसडीएम भिंड, सीएसपी भिंड, जिला शिक्षा अधिकारी और भिंड नगर पालिका सीएमओ को निराला रंग बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कानून व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और कार्यक्रम स्थल की पूरी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अगले दिन 2 नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित होंगे, जिनके सफल आयोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सौंपी गई है। वहीं, 3 नवंबर के लिए सीईओ जिला पंचायत, सभी जनपद पंचायत सीएमओ, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण और जिले के सभी नगर पालिका- नगर पंचायत सीएमओ के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियां, ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं और बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियाों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन के साथ 3 नवंबर से 6 नवंबर तक खेलकूद गतिविधियों का आयोजन और 7 नवंबर को पुरस्कार वितरण के साथ स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिताओं का आरंभ करने की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं, 4 नवंबर को रोजगार दिवस के आयोजन के साथ-साथ जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करते हुए गतिविधियां का दायित्व भी सौंपा गया है। वहीं 5 नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य, जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य (नोडल) और जिला शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 नवंबर को वन प्राणी सुरक्षा/जागरूकता, उर्जा पर्यावरण जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमीनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके लिए वन मण्डलाधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सीईओ और अक्षय उर्जा अधिकारी एसके बादल की जिम्मेदारी तय की गई है। 7 नवंबर को जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अन्तर्गत जारी स्वीकृति पत्र, अन्य लाभ, पुरूष्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा, जिसके लिए जिला पंचायत सीईओ और शहरी विकास अभिकरण भिण्ड के परियोजना अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed