फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Mahaprasadi being made with the help of JCB and mixer machine in Chambal

Video: चंबल में जेसीबी और मिक्सर मशीन की मदद से बनाई जा रही महाप्रसादी, लाखों श्रद्धालुओं को बंट रहा प्रसाद

Fri, 18 Nov 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

आपने आम तौर पर कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते देखा होगा, लेकिन ददरौआ धाम में जेसीबी मशीन और मिक्सर मशीन में भक्तों के लिए महाप्रसादी बनाई जा रही है। वहीं प्रसाद के बनने के बाद इसे ट्रॉली में रखकर कथा स्थल पर बांटने के लिए भेजा जाता है।

विज्ञापन
Mahaprasadi being made with the help of JCB and mixer machine in Chambal
जेसीबी में बन रही महाप्रसादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में इन दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मध्यप्रदेश और आस पास के राज्यों से पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए बागेश्वर धाम की तरफ से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने आम तौर पर कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते देखा होगा, लेकिन ददरौआ धाम में जेसीबी मशीन और मिक्सर मशीन में भक्तों के लिए महाप्रसादी बनाई जा रही है। वहीं प्रसाद के बनने के बाद इसे ट्रॉली में रखकर कथास्थल पर बांटने के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो हो रहा वायरल
हर दिन होने वाले भंडारे के लिए करीब  400 क्विंटल आटा और गुड़ के मालपुआ, कई क्विंटल सब्जी बनाई जाती है।  सब्जी के रखने के लिए यहां सबसे बड़े बर्तन तैया का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं भारी मात्रा में बनाई जाने वाली प्रसादी को जेसीबी मशीन और मिक्सर की मदद से तैयार किया जाता है। प्रसादी बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों की संख्या में पहुंच रहे भक्त
दंदरौआ धाम को डॉक्टर वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आयोजित हनुमान कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed