फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Madhya Pradesh: Robbers entered the house wearing police uniform in Bhind, girl died during the incident

Madhya Pradesh: भिंड में पुलिस की वर्दी पहनकर घर में घुसे लुटेरे, वारदात के दौरान युवती की मौत

Mon, 15 Aug 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

भिंड में सनसनीखेज वारदात हो गई। पुलिस वर्दी में आए बदमाश ने एक युवती की हत्या कर लाखों का माल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Robbers entered the house wearing police uniform in Bhind, girl died during the incident
बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी लेने के बाद वारदात को अंजाम दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ी वारदात हो गई। लुटेरे दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे। तलाशी लेने का कहकर घर में घुसे। फिर वारदात को अंजाम दिया। घर में पिता-पुत्री ही थे। घटना के दौरान मारपीट और मुंह में कपड़ा ठूंस देने से 21 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब लाखों का माल बदमाश ले गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड जिले के गोहद में रहने वाले 65 वर्षीय राम लोहिया बर्तन व्यापारी हैं। सोना-चांदी गिरवी रख कर साहूकारी का काम भी करते थे। उन्हें पैरालिसिस हो चुका है। बहुत कम चल पाते हैं, बिस्तर पर ही रहते हैं। उनकी बेटी रिंकी उनकी मदद के लिए घर पर ही रहती है। 14 अगस्त की शाम करीब 4 बजे उनके दरवाजे की घंटी बजी। दरवाजा खोलते ही तीन लोग सामने थे। जिसमें दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। 
विज्ञापन


राम लोहिया ने पुलिस को बताया कि बेटी से पहले वर्दी पहने लोगों ने बेटे के बारे में पूछताछ की और कहा कि उसने अवैध पिस्टल खरीदी है, उसी के सिलसिले में गर की तलाशी लेना है। और बदमाश घर में घुस आए। दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया। यहां-वहां छानबीन के बाद जब वो तिजोरी खोलने की कोशिश करने लगे तो बेटी ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने पहले बेटी से मारपीट की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके सिर पर वार कर दिया। राम लोहिया ने बताया कि मुझे भी बदमाशों ने कुर्सी से बांध दिया था। बदमाश नकदी-जेवर ले गए। बताया जा रहा है कि लाखों का माल बदमाश ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पड़ोसियों ने खुला दरवाजा देखा तो उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई। जब वे घर में आए तो राम लोहिया को आजाद किया। पुलिस को सूचना दी। बेटी को अस्पताल ले जाया गया, पर उसकी मौत हो गई। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed