फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Government doctor accused of selling private medicines in Bhind, BMO complained

MP News: भिंड में सरकारी डॉक्टर अस्पताल के बाहर कार में चलवा रही थीं मेडिकल स्टोर, BMO पहुंचे तो भागा ड्राइवर

Sun, 18 Dec 2022 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 09:37 PM IST
सार

शासन के नियमानुसार कोई भी डॉक्टर सरकारी अस्पताल में ना तो प्राइवेट दवाएं लिख सकता है और ना ही बेच सकता है। लेकिन भिंड में नियमों को ताक पर रखकर ऐसा होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Government doctor accused of selling private medicines in Bhind, BMO complained
भिंड में बीएमओ और महिला डॉक्टर के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सरकारी अस्पताल के बाहर कार में एक मेडिकल स्टोर चलता पाया गया है। ये स्टोर कोई और नहीं अस्पताल की ही डॉक्टर चला रही थीं। वे मरीजों पर बाहर से दवाएं लेने का दबाव भी बना रही थीं। बीएमओ जब शिकायत मिलने पर पहुंचे तो डॉक्टर साहिबा का ड्राइवर मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी बीएमओ ने सीएमएचओ को दी है।
विज्ञापन


बता दें कि शासन के नियमानुसार कोई भी डॉक्टर सरकारी अस्पताल में ना तो प्राइवेट दवाएं लिख सकता है और ना ही बेच सकता है। लेकिन भिंड में नियमों को ताक पर रखकर ऐसा होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भिंड ज़िले के फूप सामुदायिक अस्पताल के बीएमओ डॉ. सिद्धार्थ चौहान ने आरोप लगाया कि अस्पताल की महिला डॉक्टर शासकीय अस्पताल में मरीजों को देखने के बाद निजी पर्चों पर दवाएं लिखती हैं और फिर उन्हें बाहर खड़ी अपनी ही कार पर भेजती हैं जहां उनका ड्राइवर कार से प्राइवेट दवाएं बेचता है। 
विज्ञापन


बीएमओ ने बताया कि उन्हें कई शिकायतें मिल चुकी थीं। जब उन्होंने औचक निरीक्षण किया तो उस दौरान भी अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर की कार खड़ी थी। निरीक्षण करने पर दवाएं भरी मिलीं जो बाहर की थी और मरीज़ों के लिए लाई जाती थीं। बीएमओ डॉ. सिद्धार्थ ने आरोप लगाए हैं कि महिला डॉक्टर द्वारा सरकारी अस्पताल में आए मरीज़ों को अपने निजी क्लिनिक पर बुलाया जाता है। दवाएं बेचने का काम उनका ड्राइवर संभालता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भिंड सीएमएचओ को भी अवगत कराया है, साथ ही महिला डॉक्टर को भी इस संबंध में वे नोटिस जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में महिला डॉक्टर का कहना है कि वे फूप शासकीय अस्पताल के अलावा लहार में अपना निजी क्लिनिक चलती हैं इसलिए एक मरीज की दवाएं लेकर लहार जा रही थीं। उन्होंने द्वेषपूर्ण तरीक़े से बीएमओ द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed