{"_id":"64ae847617c6fd0af706ab35","slug":"bhind-revenue-inspector-arrested-for-taking-bribe-of-seven-thousand-rupees-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind: राजस्व निरीक्षक सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीमांकन की नकल देने के बदले मांग रहा था पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: राजस्व निरीक्षक सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीमांकन की नकल देने के बदले मांग रहा था पैसे
Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने भिंड के रोन में एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आरआई सीमांकन की नकल देने के एवज में सात हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहा था।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले के रोन कस्बे में लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक (RI) को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर आरआई अशोक तेनवार फरियादी पूर्व सरपंच राजू राजावत से सीमांकन की नकल देने के एवज में सात की रिश्वत ले रहा था। फरियादी राजू सिंह राजावत ने बताया कि उन्होंने अपने गृह गांव पंडोरा में अप्रैल महीने में खेत का सीमांकन कराया था, जिसके लिए आरोपी आरआई ने आठ हजार की रिश्वत लेकर सीमांकन किया था और तभी से लगातार सीमांकन की नकल देने के लिए परेशान कर रहा था। मंगलवार को जब आरआई से बात हुई तो उसने और सात हजार रुपये की मांग की।
जिस पर फरियादी राजू राजावत ने ग्वालियर लोकायुक्त से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, जहां से उसे टेप रिकॉर्डर दिया गया, जिसमें आरआई अशोक तेनवार द्वारा सात हजार रुपये लेकर नकल देने की बात रिकॉर्ड हुई, जिस पर बुधवार को डीएसपी लोकायुक्त राघवेंद्र ऋषिस्वर के नेतृत्व में 15 सदस्य टीम ने रोल कस्बे में तहसील परिसर के आवासी क्वार्टर में रह रहे आरआई अशोक तेनवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।