फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Sand mafia attacked revenue team in Bhind

Bhind News: भिंड में रेत माफिया का कहर, राजस्व टीम पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर खदेड़ा

Fri, 31 Jan 2025 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

भिंड जिले के उमरी इलाके में गुरुवार देर रात रेत माफिया ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। टीम अवैध रेत खनन रोकने गई थी, जब बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Bhind News: Sand mafia attacked revenue team in Bhind
पुलिस थाना ऊमरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड राजस्व टीम पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। टीम उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गई थी। बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया। टीम के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीम गुरुवार रात ककारा रेत खदान का निरीक्षण करने निकली थी। इसी बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई तो टीम ने उसे रोका। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला। टीम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उमरी थाने लेकर जाने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान दो वाहनों से कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। बदमाशों ने टीम की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। बदमाशों को ललकारते हुए चार-पांच राउंड फायर किए। उसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई बोले- हमलावरों को जल्द पकड़ लेंगे
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेत माफिया के वाहनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को उमरी थाने लाया गया। थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed