फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News Elderly farmer burnt alive in Bhind, had gone to extinguish fire in cattle shed but couldn't return

Bhind News: भिंड में जिंदा जल गया बुजुर्ग किसान, पशुओं के बाड़े में लगी आग बुझाने गया था पर लौट नहीं सका

Fri, 31 Jan 2025 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

भिंड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग किसान की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह पशुओं के बाड़े में लगी आग को बुझाने गया था पर पैर फिसलने से वह गिर गया और आग की लपटों से झुलस गया।

विज्ञापन
Bhind News Elderly farmer burnt alive in Bhind, had gone to extinguish fire in cattle shed but couldn't return
दुर्घटना में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के अहरौली गांव में आग से जलकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल रौन थाना क्षेत्र मछण्ड पुलिस चौकी क्षेत्र के अहरौली गांव शॉट सर्किट के कारण पशुओं के रखे चारे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग को बुझाते बुझाते 65 वर्षीय किसान महाराज सिंह बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग बुझाते समय फिसलकर गिर गए थे, इससे वह आग में गिर पड़े और झुलस गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं के चारे के ढेर में लगी आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार किसान महाराज सिंह पिता शंकर बघेल के घर के बाहर बाड़े में चारों ओर ज्वार की करब रखी थी। इस करब में आग लग गई। इस दौरान बघेल घर के अंदर थे। बघेल आग बुझाने के कोशिश करने लगे, इसी दौरान वे फिसलकर गिर गए। तभी आग की लपटें चारों और फैल गईं। इसके बाद उन्हें बचाना मुश्किल हो गया। घटना पर दमकल के दो वाहन पहुंचे। जिन्होंने पानी फेंककर घटना पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आग बुझने के बाद जली हुई करब की राख के बीच से बुजुर्ग व्यक्ति के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए रौन भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed