फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: After an auto collision in Bhind, Chambal, the baraatis were chased and beaten up

Bhind News: पत्नी लगाती रही गुहार, पति को पीटते रहे लोग, बरातियों की कार से ऑटो की टक्कर के बाद हुआ हंगामा

Fri, 12 Jul 2024 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Jul 2024 02:02 PM IST
सार

चंबल के भिंड में बरातियों को दौड़ाकर पीटने के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है, ताकि शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
Bhind News: After an auto collision in Bhind, Chambal, the baraatis were chased and beaten up
बरातियों के साथ मारपीट करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में बरातियों को लाठी-डंडों और रॉड से पीटने का मामला सामने आया है। इसमें पांच बराती घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत नाजुक है। मारपीट के दौरान एक महिला पति को छोड़ने की गुहार लगाते हुए बार-बार हाथ जोड़कर निवेदन करती रही, परंतु हमलावर मारपीट करते रहे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है, ताकि शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन


शाहजहांपुर यूपी के दीपेन्द्र ने बताया कि उनके छोटे भाई उमेश की शादी जिला दतिया में हो रही है। हम सभी बरात लेकर दतिया की ओर जा रहे थे। पीछे आ रहे अपने साथियों के इंतजार में फूप चौराहे के पास सड़क के किनारे रुककर साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ऑटो चालक आया और उसने ऑटो से मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद जब ऑटो चालक से कहा कि वाहन को सही करा दो तो ऑटो चालक ने अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया। इसके बाद आए हुए साथियों ने दबाव बनाते हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस मारपीट में उमेश चंदेल पुत्र शिवपाल, मोहन सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, शिवेन्द्र पुत्र श्रीपाल, धर्मेन्द्र घायल हो गए। इसमें उमेश की हालत ज्यादा नाजुक है। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत का कहना है कि भदाकुर रोड पर कार सवार कुछ लोगों से मारपीट हुई है। शिकायती आवेदन पीड़ित पक्ष ने दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed